Breaking News

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा; 16 फ्लाइट्स कैंसिल, 132 लेट     |   राम रहीम को 7 साल में 17वीं बार मिली पेरोल     |   TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा     |   पाकिस्तान बॉर्डर के पास अभ्यास करेगा अमेरिकी F35 फाइटर जेट     |   तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा     |  

79वां स्वतंत्रता दिवस: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, तिरंगे से सजा ज्योतिर्लिंग

Ujjain: भारत के उनयासिवें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में खास अंदाज में पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर ज्योतिर्लिंग को भारतीय तिरंगे से बेहतरीन तरीके से सजाया गया। विशेष आरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

महाकालेश्वर मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। देश भर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले पर हुए मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देश को संबोधित किया।