Breaking News

दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |   PM नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी मिलाद-उन-नबी की बधाई     |   दिल्ली CM रेखा गुप्ता आज लक्ष्मी योजना के तहत ₹2500 की पहली किश्त जारी करेंगी     |  

अयोध्या में राम नवमी से पहले श्रद्धालु ने मंदिर ट्रस्ट को भेंट की एंबुलेंस

भगवान राम लला के जन्मोत्सव से पहले बेंगलुरू से अयोध्या पहुंचीं राम भक्त अर्चना ने हाईटेक सुविधाओं से लैस एक एंबुलेंस श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भेंट की। इस एंबुलेंस का इस्तेमाल राम लला के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सेहत की देखभाल के लिए किया जाएगा। ये एंबुलेंस आईसीयू और लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस है। इस एंबुलेंस में गंभीर तौर पर बीमार व्यक्ति को करीब पांच घंटे तक सुरक्षित रखा जा सकता है। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्घालुओं का तांता लगा हुआ है।