Breaking News

UP में बारिश-आंधी का कहर, 48 घंटे में 15 मौतें     |   भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे आज, तिरुवनंतपुरम में होगा मुकाबला     |   आज प्रसारित होगा PM मोदी के 'मन की बात' का 138वां एपिसोड     |   जोधपुर के आसमान में गरजे अमेरिकी फाइटर जेट, F-35 ने भी दिखाया दम     |   अमेरिका के न्यू जर्सी में बाढ़ का पानी, नॉरईस्टर से बिगड़े हालात     |  

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर बुधवार को फिर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सैकड़ों फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने एक-एक व्यक्ति से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से तत्काल बात कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों से क्रमवार मुलाकात की और उनकी शिकायतों की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

vdvdsf

जनता दर्शन के दौरान उपचार, आर्थिक मदद, पारिवारिक एवं प्रशासनिक मामलों के साथ-साथ पुलिस, राजस्व और अन्य विभागों से संबंधित प्रकरण भी सामने आए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संबंधित अधिकारियों से प्रकरण की स्थिति की जानकारी ली और जहां तत्काल हस्तक्षेप आवश्यक था, वहां शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

vrgrg

सुनवाई के दौरान उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनशिकायतों को केवल औपचारिकता के तौर पर न लिया जाए। प्रत्येक मामले की वास्तविक स्थिति की जांच कर नियमानुसार समाधान किया जाए और फरियादी को कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। कई फरियादियों ने बताया कि उन्हें अपनी समस्या सीधे उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखने का अवसर मिला। सुनवाई के बाद उनके चेहरों पर संतोष और राहत के भाव नजर आए।

vgrgr

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि जनता दर्शन का उद्देश्य आमजन और शासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से उनका नियमानुसार समाधान कराया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जनशिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।

vdrgrfg