Breaking News

बहरीन ने ईरान के हवाई हमलों को अपने एयर डिफेंस सिस्टम से नाकाम किया     |   जून में भारत का निर्यात 15.5 फीसदी बढ़ा, व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हुआ     |   SC का हरियाणा सरकार को नोटिस, पार्श्वनाथ एक्सोटिका प्रोजेक्ट स्कैम पर जवाब मांगा     |   दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना किया     |   दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना किया     |  

राजस्थान के कई जिलों में घना कोहरा, तापमान में गिरावट

राजस्थान के कई जिलों में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। चित्तौड़गढ़ में सोमवार रात न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद सीकर के फतेहपुर में 8.6 डिग्री, पिलानी और अलवर में 8.8 डिग्री, सिरोही में 9.1 डिग्री और टोंक के वनस्थली में 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

चूरू में तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं जयपुर और जोधपुर में तापमान क्रमशः 14.8 और 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर, हनुमानगढ़, बीकानेर और आसपास के इलाकों में घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे सुबह के समय सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने 23 से 25 दिसंबर के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान जताया है।