Breaking News

हरियाणा: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में झुला टूटा, कई लोगों के घायल होने की ख़बर     |   सिक्किम के ग्यालशिंग में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.2, जमीन से 5 किमी नीचे केंद्र     |   ओबामा दंपति पर नस्लवादी वीडियो को लेकर बवाल, डोनाल्ड ट्रंप ने निंदा की लेकिन माफी से साफ इनकार     |   टी-20 वर्ल्ड कप: USA ने टॉस जीता, टीम इंडिया के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला     |   भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच पर नया मोड़, पहले हटने की बात करने वाला PCB अब ICC से बातचीत को आगे आया     |  

Punjab: कई इलाकों में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे से दृश्यता कम हुई

पंजाब के मोगा में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घने कोहरे से कई जगहों पर दृश्यता काफी कम हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह साढ़े पांच बजे पटियाला में 200 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई। 

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में आने वाले हफ्ते में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

पंजाब में पठानकोट सबसे सर्द जगह रही। यहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। पटियाला में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में सात डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 6.9 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर जिलों में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार को पंजाब के अलग-अलग इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।