Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

उत्तर भारत में कई जहगों पर कोहरा... दृश्यता कम, मुश्किल हुआ यातायात

उत्तर भारत में कई जगहों पर गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे दृश्यता कम हो गई और यात्रियों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ा। उत्तर प्रदेश के बहराइच में लोगों ने कोहरे का असर यातायात पर पड़ने की शिकायत की।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भी घना कोहरा छाया रहा, लेकिन इसका राम लला मंदिर के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर कोई असर नहीं पड़ा। शिव की नगरी वाराणसी भी कोहरे की सफेद चादर से ढकी थी। लोग चाय की चुस्कियों के साथ कोहरे का लुत्फ उठाते दिखे।
 
पश्चिम बंगाल में भी कोलकाता समेत कई जगहों पर सुबह-सुबह कोहरा देखने को मिला। कोहरे का असर रोजमर्रे की जिंदगी पर पड़ा।