Breaking News

हॉकी इंडिया ने कोच सुधीर गोला को हटाया, भोपाल में चल रहे अंडर-18 कैंप के बीच एक्शन     |   इराक के नए प्रधानमंत्री अली फलीह कादिम अल-जैदी को PM मोदी ने दी बधाई     |   NEET पेपर लीक: NTA दफ्तर पर यूथ कांग्रेस का प्रोटेस्ट     |   सपा नेता आजम खान दोषी करार, अफसर से जूते साफ कराने का दिया था बयान     |   प्रतीक यादव की अस्थियां लेकर आज हरिद्वार पहुंचेगा यादव परिवार, VIP घाट पर होगा विसर्जन     |  

बदइंतजामी को लेकर कांग्रेस सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन

केरल के सबरीमाला मंदिर में इस समय भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. कुछ तीर्थयात्री 18 घंटे तक दर्शन के लिए इंतजार कर रहे थे, जिससे निराशा और अराजकता फैल गई. लंबे समय तक इंतजार करने के कारण कई तीर्थयात्री बैरिकेड् से कूद गए, जिसस सीढ़ियों के पास बेकाबू भीड़ हो गई. मंदिर में अव्यवस्था को लेकर मंगलवार को संसद परिसर में प्रदर्शन हुआ. केरल के कांग्रेस सांसदों ने ये आवाज उठाई. उन्होंने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया.

केरल से आने वाले कांग्रेस के अधिकांश नेताओं ने गांधी प्रतिमा के सामने खड़े होकर नारेबाजी की. उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन को घेरा. हालांकि केरल से सांसद राहुल गांधी और शशि थरूर जैसे नेता इस मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से गैर हाजिर दिखे. इससे पहले रविवार को त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड (टीडीबी) ने दर्शन का समय एक घंटे बढ़ाने का फैसला किया था.