Breaking News

India vs Japan: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी     |   पहाड़गंज: स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़, चार गिरफ्तार     |   जमुई बदसलूकी मामला: फरार नंदन यादव एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया     |   पंजाब पुलिस ने 'बिना यूनिफॉर्म' वाली वायरल एडवाइज़री को गलत बताया।     |   दिल्ली: एक लाख की फेक करंसी बरामद, बिहार के 2 लोग गिरफ्तार     |  

स्वतंत्रता दिवस नजदीक आते ही पश्चिम बंगाल में बढ़ी तिरंगे की मांग

स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता का बड़ा बाजार की दुकानें तिरंगे से अटी हुई हैं। शहर का सबसे बड़ा थोक बाजार तिरंगा और देशभक्ति से जुड़ी सजावट की चीजें खरीदने वालों से भरा हुआ है। हालांकि, कुछ दुकानदारों का कहना है कि लगातार बारिश की वजह से ग्राहक नहीं आ रहे हैं और बिक्री पर असर पड़ा है। बड़ा बाजार के व्यापारियों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस नजदीक आने पर आम तौर पर मांग बढ़ जाती है।