Breaking News

'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |   इसरो ने अंतरिक्ष में लॉन्च किया EOS-05 सैटेलाइट     |   नेपाल को भारत ने फिर भेजी मदद, राहत सामग्री लेकर दो एयरक्राफ्ट काठमांडू रवाना     |   कानपुर में पांडव नदी का बढ़ा जलस्तर, NDRF ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया     |   केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ईओएस-05 सैटेलाइट की कामयाब लॉन्चिंग पर ISRO को दी बधाई     |  

Delhi bomb blast: फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए

Delhi bomb blast: दिल्ली के रोहिणी इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर धम धमाके के मामले में फोरेंसिक टीम ने सोमवार को घटनास्थल का दौरा और सबूत जुटाए। फोरेंसिक टीम से पहले सीआरपीएफ टीम ने भी घटनास्थल पर जाकर जांच की।

रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में रविवार सुबह सीआरपीएफ स्कूल की दीवार में जोरदार धमाका हुआ। धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन साइनबोर्ड, आस-पास की दुकानों के होर्डिंग और वहां खड़ी गाड़ियों की शीशों को नुकसान पहुंचा।

प्रशांत विहार थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 326 (जी) (सार्वजनिक सुरक्षा को गंभीर खतरा पहुंचाने वाला काम), सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।