Breaking News

एक्टर इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, टेस्ट में हुई पुष्टि     |   BJP मुख्यालय में चार घंटे चली बैठक खत्म, युवाओं को लेकर बनी रणनीति     |   प्रयागराज में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गिरा, गड्ढे में धंसा     |   नेपाल में बाढ़ से 626 मौतें, लापता लोगों की तलाश जारी     |   नेपाल बाढ़ पर खड़गे की पीएम और गृहमंत्री को चिट्ठी, भारतीयों की मदद की मांग     |  

दिल्ली: शालीमार बाग में महिला की गोली मारकर हत्या

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग में एक महिला की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस को संदेह है कि यह घटना महिला के पति की हत्या के लंबे समय से लंबित मामले से जुड़ी हो सकती है, जिसमें कुछ आरोपी अब भी फरार हैं। मृतका की पहचान रचना यादव के रूप में हुई है, जिनके पति की कुछ साल पहले हत्या कर दी गई थी। महिला अपने पति की हत्या के मामले की लगातार जानकारी ले रही थी और न्याय के लिए प्रयासरत थी। महिला के पति की हत्या के मामले में नामजद कुछ संदिग्ध अब भी फरार हैं और इन लोगों को ही रचना की हत्या का मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "हमलावरों को पकड़ने के लिए कई टीम का गठन किया गया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच-पड़ताल करने के साथ ही स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर रही है।"