Breaking News

बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, बहरामपुर से लड़ेंगे अधीर रंजन चौधरी     |   पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की लिस्ट     |   तमिलनाडु के CM स्टालिन ने पार्टी का मैनिफेस्टो जारी किया, महिलाओं और बुजुर्गों पर दिया जोर     |   ईरान ने जॉर्डन में US बेस अल अजराक की ओर बड़े पैमाने पर ड्रोन लॉन्च किया     |   नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पांच दिन की पुलिस रिमांड पर     |  

दिल्ली: गीता कॉलोनी में फायरिंग, एक शख्स को गोली मारकर हमलावर फरार

देश की राजधानी दिल्ली में बदमाश कितने बेखौफ हैं इसकी बानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोमवार की शाम को गीता कॉलोनी इलाके में बीच मार्केट सरेराह में एक 22 साल के युवक पर जानलेवा हमला हुआ. बदमाश गोली मारकर फरार हो गए. मामला पैसों के लेन-देन का बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, घायल युवक का भी आपराधिक इतिहास है. 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात तकरीबन 10 बजकर 10 मिनट पर सूचना मिली थी कि गीता कॉलोनी इलाके में फायरिंग हुई है और गोली 22 साल के आदित्य जोकि गीता कालोनी का ही रहने वाला है. उसको लगी है. घायल आदित्य को उसके मामा मुरारी शर्मा ने कड़कडूमा स्थित डॉ हेडगेवार हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है. गोली आदित्य की पीठ में लगी हुई है. 

पुलिस के मुताबिक, अस्पताल से खबर मिली थी कि एक युवक झगड़े में घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है. जिसके बाद पुलिस मौके पर तफ्तीश के लिए पहुंची, पुलिस टीम को घटना स्थल पर SBI के ATM के पास सड़क पर खून के निशान मिले. शुरुआती तफ्तीश में सामने आया है कि घायल आदित्य अपनी पत्नी भूमि के साथ सोमवार शाम को ATM के पास की दुकान पर मोमोज खाने आया था, दोनों मोमोज खा रहे थे कि तभी आदित्य की पीठ में गोली लगी. डॉक्टरों के मुताबिक, गोली उसकी रीढ़ की हड्डी में फंसी हुई है.

आदित्य की पत्नी ने बताया कि दोपहर में ही आदित्य के 3/40 साथियों ने पैसे लौटाने को लेकर धमकी दी थी. बताया ये भी जा रहा है कि आदित्य का भी आपराधिक अतीत है. इसी साल जून 2025 में प्रीत विहार थाने की पुलिस ने लूट समेत कई संगीन धाराओं में उसे गिरफ्तार कर चुकी है. ऐसे में माना जा रहा है कि ये वारदात पैसे के लेन-देन के विवाद के चलते हुई है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इलाके में लगे CCTV फुटेज और लोगों के बयानों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है.