Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Delhi Blast: NIA ने आतंकी डॉक्टर उमर के मददगार को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली में लाल किले के बाहर 10 नवंबर को हुए कार बम विस्फोट मामले में फरीदाबाद के धौज निवासी शोएब को गिरफ्तार किया है। शोएब इस केस का सातवां आरोपी है। एनआईए की जांच में पता चला है कि उसने आतंकवादी उमर उन नबी को विस्फोट से ठीक पहले पनाह दी थी और उसे लॉजिस्टिक सहायता भी मुहैया कराई थी। इस विस्फोट में कई लोगों की मौत हुई थी और दर्जनों घायल हुए थे। इससे पहले एनआईए ने कार बम धमाके के मुख्य आरोपी उमर के छह अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। शोएब की गिरफ्तारी के साथ जांच में अहम प्रगति हुई है।

शोएब ने आतंकी उमर की सामान इधर से उधर पहुंचाने में मदद की थी। उसने ही नूंह में उमर को अपनी साली अफसाना के घर में कमरा किराये पर दिलाया था और पूरी गारंटी ली थी। 10 नवंबर को दिल्ली में धमाके से पहले 10 दिन उमर नूंह के इसी घर में रहा था। धमाके वाले दिन वह नूंह से ही दिल्ली के लिए गया था। अब एनआईए उसे यूनिवर्सिटी लेकर आएगी और नूंह भी लेकर जाएगी।