Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

दिल्ली: जैतपुर एक्सटेंशन में एक मकान में आग लगी

दिल्ली के जैतपुर एक्सटेंशन इलाके में स्थित एक मकान में रविवार को एलपीजी सिलेंडर के कारण आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह करीब नौ बजे मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। अधिकारी ने कहा, “आग घरेलू वस्तुओं और एक एलपीजी सिलेंडर में लगी। किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।” सुबह करीब 9:50 बजे आग पर काबू पा लिया गया।