प्रवर्तन निदेशालय ने कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले में सोमवार को आम आदमी पार्टी नेता दीपक सिंगला और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली और गोवा में छापेमारी की जा रही है। सिंगला दिल्ली की विश्वास नगर विधानसभा सीट से आप के उम्मीदवार रहे हैं। 2024 में भी जांच के तहत ईडी ने उनके घर पर छापा मारा था।
सिंगला से इस संबंध में तत्काल संपर्क नहीं हो सका। एक अन्य मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने निवेश धोखाधड़ी के जरिए कुछ व्यक्तियों से कथित तौर पर 180 करोड़ रुपये की ठगी के सिलसिले में भी छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि जांच के तहत दिल्ली के सुभाष नगर स्थित बाबाजी फाइनेंस ग्रुप के राम सिंह नामक व्यक्ति के परिसर पर छापा मारा गया।
दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता के घर ईडी की छापेमारी
You may also like
योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव की तैयारी तेज, अयोध्या के 56 घाटों पर जलेंगे 30 लाख दीप.
योगी सरकार की डिजिटल पहल, यूपी के 18 मंडलों में शुरू होगा ‘Blue DotsAI’, युवाओं को मिलेगी नौकरी की जानकारी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का.
कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट, आखिरी गेंद पर खुर्राट 11 ने जीता फाइनल, पायनियर क्लब को 1 विकेट से हराया.