Breaking News

उत्तराखंड: 24 घंटे में सामान्य से 354 फीसदी ज्यादा रिकॉर्ड बारिश     |   ठाणे डॉक्टर से मारपीट मामला: शिवसेना कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद कोर्ट में होंगे पेश     |   देहरादून में 'छात्रों की गूंज': कोटा की तर्ज पर युवाओं से 17 जुलाई को संवाद करेंगे राहुल गांधी     |   दक्षिणी चीन में कुदरत का कहर: तूफान 'मायसाक' के कारण आई बाढ़ से 39 लोगों की मौत     |   हरियाणा कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज: हुड्डा और सुरजेवाला के बीच जुबानी जंग तेज     |  

बजट 2026 से पहले दिल्ली CM की पहल, ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ बैठक

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को 2026 के बजट सत्र से पहले ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के साथ बैठक की। दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 23 से 25 मार्च 2026 तक आयोजित होगा। इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री ने गिग वर्कर्स और श्रमिकों के साथ भी बैठक कर आगामी बजट के लिए उनके सुझाव लिए थे। इस बैठक में डिलीवरी और परिवहन क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए औपचारिक रोजगार का दर्जा देने और विशेष शहरी ढांचे के निर्माण जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 23 मार्च से शुरू होने वाला यह बजट सत्र उनकी सरकार का दूसरा बजट होगा। उन्होंने बताया कि समाज के विभिन्न वर्गों से बातचीत कर उनके सुझावों के आधार पर बजट तैयार किया जा रहा है, ताकि यह जनता की जरूरतों को पूरा कर सके और दिल्ली के विकास का रोडमैप पेश करे।

इसी बीच, मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को दिल्ली में 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाई। उन्होंने बताया कि अब दिल्ली में कुल 6,100 बसें हो गई हैं और सरकार का लक्ष्य पूरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट को इलेक्ट्रिक बनाना है। इसके अलावा दिल्ली से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लिए अंतरराज्यीय बस सेवा भी शुरू की गई है, जो पांचवां इंटरस्टेट रूट है। साथ ही, आईपी डिपो के पास दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (DTC) के नए कार्यालय की आधारशिला भी रखी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन ढांचे को सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।