Breaking News

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा; 16 फ्लाइट्स कैंसिल, 132 लेट     |   राम रहीम को 7 साल में 17वीं बार मिली पेरोल     |   TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा     |   पाकिस्तान बॉर्डर के पास अभ्यास करेगा अमेरिकी F35 फाइटर जेट     |   तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा     |  

Dehradun के फल व्यापारियों ने तुर्किए से व्यापार बंद किया

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को तुर्किए के समर्थन के खिलाफ भारत में लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में व्यापारियों ने तुर्किए के सेबों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। तुर्किए, भारत का नियमित सेब निर्यातक है। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय व्यापारियों ने कारोबार बंद कर दिया है। इसकी वजह से तुर्किए को व्यापार में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

देहरादून के फल व्यापारी और कोल्ड स्टोरेज ऑपरेटर्स बहिष्कार का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने तुर्किए के सेब स्टोर करने और उन्हें बेचने से इनकार कर दिया है। खुदरा विक्रेता और थोक व्यापारी अब पाकिस्तान का समर्थन करने वाले देशों से आयात करने के बजाय भारत में उगाए गए सेब को ज्यादा अहमियत दे रहे हैं। इसका सीधा असर सप्लाई चेन पर पड़ता दिखाई दे रहा है। तुर्किए से सेबों का निर्यात बंद होने से व्यापारी दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं। उन्हें अब दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर से आपूर्ति की उम्मीद है।

पाकिस्तान को तुर्किए से मिले समर्थन के बाद पूरे देश में वहां के सामान और पर्यटन के बहिष्कार की अपील की जा रही है। फलों के व्यापारियों के अलावा संगमरमर और आभूषण उद्योग से जुड़े व्यापारियों ने भी तुर्किए से मंगाए गए उत्पादों को नहीं बेचने का फैसला किया है। यहां तक ​​कि ईजमाईट्रिप और आईक्सिगो जैसे ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म ने भी देश के लोगों को तुर्किए की यात्रा न करने की सलाह दी है।