Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन: विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

आज संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन है। आज फिर से राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर विपक्ष हंगामा कर सकता है। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर संसद की सुरक्षा बढ़ाई गई है। परिसर के अंदर और बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। कांग्रेस सांसद विजयकुमार उर्फ विजय वसंत ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इसमें बार-बार परीक्षा के पेपर लीक होने, संसद के पास विरोध कर रहे युवाओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, इंटरनेट सेवाएं बंद करने और शिक्षा मंत्रालय की जवाबदेही पर चर्चा करने की मांग की गई है। 

नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कई अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को मार्गदर्शन दिया। यह बैठक बहुत सार्थक रही। प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों पर बात की और अपना मार्गदर्शन दिया। उन्होंने हाल के महीनों में देश की कामयाबियों का जिक्र किया और अलग-अलग देशों के साथ हुए FTA (मुक्त व्यापार समझौतों) के बारे में बात की।

इन समझौतों को लेकर प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के साथ होने वाले FTA में किसानों का कल्याण सबसे अहम होता है, ताकि ये समझौते किसानों और देश, दोनों के ही सर्वोत्तम हितों को पूरा कर सकें। पीएम मोदी ने कहा कि हम नीट पेपर लीक पर कठोर कार्रवाई कर रहे हैं। यह एक राज्य का मामला नहीं है इसलिए इसपर सियासत बंद होनी चाहिए। विपक्ष के भारी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही दोपहर 12 बजे के लिए स्थगित हो गई। विपक्ष के भारी हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित हो गई।