भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि 4,000 किलोग्राम से ज़्यादा वज़नी संचार उपग्रह सीएमएस-03 के प्रक्षेपण के लिए 24 घंटे की उल्टी गिनती शनिवार को शुरू हो गई। अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि लगभग 4,410 किलोग्राम वज़नी यह उपग्रह भारतीय धरती से भू-समकालिक स्थानांतरण कक्षा (जीटीओ) में प्रक्षेपित होने वाला सबसे भारी उपग्रह होगा। यह अंतरिक्ष यान एलवीएम3-एम5 रॉकेट के जरिये प्रक्षेपित किया जाएगा, जिसे इसकी भारी भारोत्तोलन क्षमता के लिए 'बाहुबली' नाम दिया गया है।
इसरो ने शनिवार को बताया कि प्रक्षेपण यान को पूरी तरह से असेंबल और अंतरिक्ष यान के साथ एकीकृत कर दिया गया है और इसे प्रक्षेपण-पूर्व कार्यों के लिए यहां दूसरे लॉन्च पैड पर ले जाया गया है। बाद में एक सोशल मीडिया पोस्ट में, इसरो ने कहा, ‘‘उल्टी गिनती शुरू!! अंतिम तैयारियां पूरी हो गई हैं और एलवीएम3-एम5 (मिशन) के लिए उल्टी गिनती आधिकारिक तौर पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में शुरू हो गई है।’’ अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा, ‘‘जैसे-जैसे हम प्रक्षेपण के करीब पहुंच रहे हैं, सभी प्रणालियां तैयार हैं।’’ इसरो ने कहा कि एलवीएम3 (प्रक्षेपण यान मार्क-3) इसरो का नया प्रक्षेपण यान है और इसका उपयोग 4,000 किलोग्राम के अंतरिक्ष यान को जीटीओ में स्थापित करने के लिए किया जाता है।
ISRO के 'बाहुबली' संचार उपग्रह CMS-03 के प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुरू
You may also like
अमूल और मदर डेयरी का दूध दो से चार रुपये प्रति लीटर महंगा, आज से लागू नई दरें.
दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां पूरी, सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश.
सिर्फ 8 दिन में Ramayana ने दुनियाभर में कमाए 1000 करोड़ रुपये, टूटे कई रिकॉर्ड.
भारत के निर्यात में अक्टूबर में 29.9% की बढ़ोतरी, व्यापार घाटा घटकर 20.09 अरब डॉलर हुआ.