Breaking News

'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |   इसरो ने अंतरिक्ष में लॉन्च किया EOS-05 सैटेलाइट     |   नेपाल को भारत ने फिर भेजी मदद, राहत सामग्री लेकर दो एयरक्राफ्ट काठमांडू रवाना     |   कानपुर में पांडव नदी का बढ़ा जलस्तर, NDRF ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया     |   केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ईओएस-05 सैटेलाइट की कामयाब लॉन्चिंग पर ISRO को दी बधाई     |  

महा विकास अघाड़ी में 200 सीटों पर बनी सहमति, शरद पवार ने किया दावा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही अब महायुति और महा विकास अघाड़ी के घटक दलों में सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत तेज हो गयी है. महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) और शिव सेना (उद्धव ठाकरे) पार्टियां शामिल हैं. गुरुवार को एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने दावा किया कि महा विकास अघाड़ी के सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर 200 सीटों पर सहमति बना गई है. बता दें कि महाराष्ट्र में कुल विधानसभा सीटों की संख्या 288 है और 20 नवंबर को राज्य में चुनाव कराने का ऐलान चुनाव आयोग ने किया है.