Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

कांग्रेस पर आरोपी को संरक्षण देने का लगाया आरोप

कर्नाटक के हुबली जिले के विद्यानगर में हुए नेहा मर्डर केस ने अब राजनीतिक रूप अख्तियार कर लिया है. इस मामले में जमकर सियासत हो रही है. कर्नाटक से लेकर दिल्ली तक की राजनीति गरमाई हुई है. बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर लगातार इस मामले को लेकर हमलावर हैं. इस बीच बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने इस हत्याकांड को लव जिहाद बताते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की है.