Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

कांग्रेस के बैंक अकाउंट्स फ्रीज, 210 करोड़ की रिकवरी मांगी गई

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. अजय माकन ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी के अकाउंट्स फ्रीज कर दिए गए हैं. उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी है. कल शाम यूथ कांग्रेस के 4 अकाउंट्स भी फ्रीज किए गए. उन्होंने इसे लोकतंत्र की तालाबंदी बताया है. चुनाव की घोषणा से ठीक पहले ये कदम उठाया गया है. अजय माकन ने साथ ही यह भी कह कि हमारा पैसा क्राउड फंडिंग का है, यूथ कांग्रेस का पैसा मेम्बरशिप का पैसा है. केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्या इस देश मे एक पार्टी सिस्टम रहेगा.

अजय माकन ने यह भी जानकारी दी कि हमने अपीलेट में अर्जी दी थी. इसलिए हम मीडिया के सामने नहीं आए. अब वहां सुनवाई शुरू हुई तो हम सामने आए. उन्होंने बताया कि इस केस को विवेक तनखा वर्चुअली देख रहे हैं. कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि 2018 के इनकम टैक्स रिटर्न को आधार बनाकर करोड़ों रुपए मांगे जा रहे हैं. ये बड़े शर्म की बात है, लोकतंत्र की हत्या है. 2018-19 के इनकम टैक्स रिटर्न के बेस पर 210 करोड़ की रिकवरी मांगी गई है. इस पर अजय माकन ने कहा कि हमने बस 30-40 दिन लेट जमा किया था क्योंकि वो चुनावी साल था. 14 लाख 40 हज़ार रुपए हमारे सांसदों ने कैश दिया उस आधार पर 210 करोड़ का नोटिस दिया.