Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

मणिपुर के थौबल से शुरू होगी कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'

Manipur: कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू करने जा रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में ये यात्रा मणिपुर के थौबल जिले से शुरू होकर मुंबई में खत्म होगी। इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई हैं। कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा दल तैनात किए गए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शहर में राहुल गांधी के स्वागत के लिए बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगाए हैं।

कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में रविवार को मणिपुर से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू करेगी, जिसके जरिए पार्टी  बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश करेगी।

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' चुनावी नहीं, बल्कि वैचारिक यात्रा है और ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के पिछले 10 साल के 'अन्याय काल' के खिलाफ निकाली जा रही है।

यात्रा को पार्टी की शुरुआती पसंद इंफाल के बजाय थौबल जिले के एक निजी मैदान से हरी झंडी दिखाई जाएगी।