Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

दिलीप कुमार-आमिर खान से कंपेयर कर दिया

शेखर सुमन मौजूदा समय में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी को लेकर सुर्खियों में हैं. इस सीरीज में शेखर सुमन ने नवाब जुल्फिकार का रोल प्ले किया था. एक्टर मौजूदा समय में कई सारे इंटरव्यूज दे रहे हैं और अपनी पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बातें कर रहे हैं. कई फिल्मों में वे लीड रोल प्ले कर चुके हैं. इसके अलावा वे कई सारे सपोर्टिंग रोल्स करने के लिए भी जाने जाते हैं. करीब 4 दशक से फिल्में करने वाले शेखर सुमन ने हाल ही में अपनी तुलना दिलीप कुमार और आमिर खान जैसे दिग्गज एक्टर्स से कर दी.