Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

रामबन में बादल फटा, चार की मौत, एक लापता, राहत कार्य अब भी जारी

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले के एक गांव में बादल फटने से हुई भीषण तबाही में चार लोगों की मौत हो गई थी, खोजी और बचाव दल अभी भी युद्धस्तर पर राहत अभियान चला रहे हैं। बादल फटने से आई अचानक बाढ़ ने शुक्रवार की रात में गांव में दो घरों और एक स्कूल को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था। हादसे में चार शव बरामद किए गए थे, जबकि एक शख्स अभी भी लापता है। मौैके पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक रेड क्रॉस के जरिए पीड़ितों के परिजनों को अंतरिम राहत दी गई है।

इस आपदा में एक सड़क भी बह गई, जिससे इलाके के गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया। अधिकारियों ने रविवार को भी लापता शख्स की तलाश में इलाके से मलबा हटाना जारी रखा। जम्मू कश्मीर बीते 14 अगस्त से भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं से जूझ रहा है, जिसकी वजह से जरूरी बुनियादी ढांचे सहित जान-माल को भारी नुकसान पहुंचा है।