Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

अपने सबसे बड़े रोल में लौट रहे हैं किलियन मर्फी!

किलियन मर्फी को उनकी फिल्म ‘ओपनहाइमर’ के लिए हाल ही में ऑस्कर मिला. कुछ लोगों के लिए उनकी यही पहचान है. पर दुनिया में उनके असली फैन उन्हें थॉमस शेल्बी के नाम से जानते हैं. ये वो लोग हैं, जिन्होंने उन्हें Peaky Blinders के जरिए जाना. ‘पीकी ब्लाइंडर्स’ का आखिरी सीजन पिछले साल आया. इसके फैन्स निराश हुए कि अब वो दोबारा थॉमस शेल्बी को नहीं देख सकेंगे. लेकिन अब खबर है कि वो दोबारा स्क्रीन पर लौट रहा है, पर इस बार किसी सीरीज में नहीं, बल्कि एक फिल्म के जरिए.