Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

चीन ने भारत और पाकिस्तान से शांति बनाए रखने का आग्रह किया

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए चीन ने शनिवार को दोनों देशों से शांति और संयम बरतने की अपील की है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि वो हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में बढ़ते तनाव को लेकर "गंभीर रूप से चिंतित" है।

मंत्रालय के प्रवक्ता द्वारा जारी बयान में कहा गया है, "हम दोनों पक्षों से शांति और स्थिरता के व्यापक हित में कार्य करने, शांति और संयम बरतने, शांतिपूर्ण तरीकों से राजनीतिक समाधान के रास्ते पर लौटने और ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचने का दृढ़तापूर्वक आग्रह करते हैं, जिससे तनाव और बढ़ सकता है।"

बयान में कहा गया है, "ये भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के बुनियादी हितों और एक स्थिर और शांतिपूर्ण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण होगा। अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी यही उम्मीद करता है। चीन इस दिशा में रचनात्मक भूमिका निभाना जारी रखना चाहता है।"