Breaking News

महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |   राहुल गांधी 8 से 9 सितंबर तक रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे     |   PM मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक PM रहने वाली नेता बनने पर बधाई दी     |   यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया ऑफर     |   'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |  

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भरतपुर में केवलादेव घाना नेशनल पार्क का दौरा किया

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शनिवार को भरतपुर के केवलादेव घाना नेशनल पार्क का दौरा किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केवलादेव नेशनल पार्क में पैदल चलते हुए अलग-अलग चिड़ियों के बारे में जानकारी ली। केवलादेव घाना नेशनल पार्क में सर्दियों के दौरान सैकड़ों किस्म की प्रजाति चिड़ियां आती हैं। ये पार्क दुर्लभ साइबेरियन क्रेन की आमद के लिए मशहूर है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार सुबह करीब 7 बजे केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे. उद्यान के बैरियर से वॉच टावर तक पैदल चलकर उद्यान और अलग-अलग पक्षियों के बारे में जानकारी ली. इस बार उद्यान को पांचना बांध से मिले भरपूर पानी की वजह से होने पक्षियों की संख्या और पर्यटन पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर भी चर्चा की.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव और घना निदेशक मानस सिंह को उद्यान में आने वाले पर्यटकों को उद्यान के साथ ही भरतपुर जिले के सभी ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों की जानकारी से संबंधित ब्रोसर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए. साथ ही पर्यटन सहज तरीके से उद्यान घूम सकें, इससे संबंधित सुविधाओं में विस्तार के बारे में भी कहा