Breaking News

जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी का वर्चुअल संबोधन, कार्यक्रम में जुड़े     |   लखनऊ में CM योगी ने किया 25 लाख टैबलेट वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन     |   कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की किताब का आधिकारिक विमोचन सोमवार को होगा     |   कल सुबह 4:30 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो... छठ पूजा पर DMRC का ऐलान     |   छठ की खुशियों के बीच पटना में हादसा, गंगा में डूबे 4 युवक… 3 की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन     |  

भारत-पाक तनाव के बीच भुज में धर्माथ ट्रस्ट का बड़ा कदम, दो अस्पतालों में बनाया आपातकालीन वार्ड

Gujarat: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए गुजरात के भुज में एक धर्मार्थ ट्रस्ट ने सीमा पार से हो रही गोलाबारी का शिकार बने लोगों और सैनिकों की मदद के लिए खास कदम उठाया है। ट्रस्ट ने अपने दो अस्पतालों में 50 मरीजों के इलाज की क्षमता वाला एक आपातकालीन वार्ड बनाया है।

अस्पताल से जुड़े लोगों के मुताबिक मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर खास इलाज की व्यवस्था की जाएगी। गुजरात का भुज पाकिस्तान की सीमा के करीब स्थित इलाका है। इसी वजह से इसे काफी संवेदनशील माना जाता है। भुज के लोग धर्माथ ट्रस्ट की तरफ से उठाए गए कदम की तारीफ कर रहे हैं।