Breaking News

जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी का वर्चुअल संबोधन, कार्यक्रम में जुड़े     |   लखनऊ में CM योगी ने किया 25 लाख टैबलेट वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन     |   कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की किताब का आधिकारिक विमोचन सोमवार को होगा     |   कल सुबह 4:30 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो... छठ पूजा पर DMRC का ऐलान     |   छठ की खुशियों के बीच पटना में हादसा, गंगा में डूबे 4 युवक… 3 की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन     |  

Bihar: सासाराम में महाकुंभ जाने वालों की भारी भीड़, कई यात्रियों के ट्रेन छूटे

बिहार में सासाराम के रेलवे स्टेशन पर शनिवार को भारी भीड़ थी। इनमें ज्यादातर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालु थे। सभी यात्री ट्रेनों में सवार होने के लिए बेताब थे। कई लोगों के पास आरक्षित सीट भी नहीं थी। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कुछ यात्रियों ने आरक्षित सीट के बावजूद ट्रेन न पकड़ पाने की शिकायत की।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम तक महाकुंभ में आए 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर डुबकी लगा चुके हैं। दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समागम कहलाने वाला महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा।