Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

Chaitra Navratri: कितने दिन की है चैत्र नवरात्रि? जानें अष्टमी-नवमी कब की है

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि साधना का समय है. 9 दिन भक्त माता की साधना करते हैं और 10वें दिन व्रत पारण किया जाता है. मान्यता है इस दौरान माता दुर्गा के 9 स्वरूप की नियम से पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

नवरात्रि में तिथियों में हेर फेर के कारण कभी कभी नौ दिनों का ये उत्सव 8 दिनों का हो जाता है. इस साल नवरात्रि कितने दिनों की है, कब शुरू हो रहा है ये उत्सव यहां जानें.

चैत्र नवरात्रि 8 या 9 दिन ?

इस साल चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो रही है और इसका समापन 6 अप्रैल को होगा. ऐसे में पंचांग के अनुसार द्वितीया और तृतीया तिथि एक ही दिन है. तिथि क्षय के कारण नवरात्रि 9 नहीं बल्कि 8 दिन की होगी. नवरात्र में तिथि क्षय (दिन कम होना) शुभ संकेत नहीं माना जाता। इसे अनिष्टकारी माना गया है

घट स्थापना के शुभ मुहूर्त

सुबह 6.12 से सुबह 10.20 तक. इस दौरान घट स्थापना करने से स्थिर सुख, समृद्धि और धन लाभ मिलने की मान्यता है.

सुबह 11:59 से दोपहर 12:49 तक, यह अभिजित मुहूर्त है. माना जाता है इस मुहूर्त में घट स्थापना करने से अच्छी सेहत, सौभाग्य और ऐश्वर्य बढ़ता है.

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी कब

इस चैत्र नवरात्र में महाअष्टमी तिथि 5 अप्रैल 2025 और महानवमी 6 अप्रैल 2025 को पड़ेगी. नवरात्रि में ये दो दिन बहुत महत्वपूर्ण होते हैं. इस दिन माता के प्रिय भोग नारियल, चना पूड़ी का प्रसाद चढ़ाया जाता है. फिर 9 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराएं. संधि काल में भी माता की पूजा करें.