Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

कावेरी विवाद: सुप्रीम कोर्ट के कर्नाटक की याचिका खारिज करने पर बेंगलुरू में विरोध प्रदर्शन

कन्नड़ समर्थक संगठन, कर्नाटक रक्षणा वेदिके (केआरवी) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बेंगलुरू में विरोध प्रदर्शन किया। ये लोग कर्नाटक को तमिलनाडु के लिए कावेरी का पानी छोड़ने के आदेश में दखल ना देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन रहे थे। 

संगठन के लाल और पीले झंडे थामे प्रदर्शनकारियों ने शहर में आंदोलन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को उस समय हिरासत में ले लिया जब वे फ्रीडम पार्क की ओर मार्च कर रहे थे।

पीटीआई वीडियो से बात करते हुए केआरवी के अध्यक्ष नारायण गौड़ा ने कहा कि जब बांधों में पानी नहीं है तो तमिलनाडु को पानी छोड़ना कैसे संभव है?