Breaking News

बहरीन ने ईरान के हवाई हमलों को अपने एयर डिफेंस सिस्टम से नाकाम किया     |   जून में भारत का निर्यात 15.5 फीसदी बढ़ा, व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हुआ     |   SC का हरियाणा सरकार को नोटिस, पार्श्वनाथ एक्सोटिका प्रोजेक्ट स्कैम पर जवाब मांगा     |   दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना किया     |   दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना किया     |  

सावधान! कहीं आप भी तो नहीं पी रहे 'D' पाउडर वाला जूस?

पटना से जूस और शेक पीने वालों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राजधानी के कंकड़बाग इलाके में स्थित ‘कृष्णा जूस एंड शेक शॉप’ में जूस और शेक को गाढ़ा व आकर्षक दिखाने के लिए खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा था। बुधवार को फूड डिपार्टमेंट की छापेमारी के दौरान यह बड़ा खुलासा हुआ।

फूड इंस्पेक्टर अजय कुमार टीम के साथ अचानक निरीक्षण के लिए कृष्णा जूस एंड शेक शॉप और कृष्णा रेस्टोरेंट पहुंचे, जहां फूड सेफ्टी मानकों का गंभीर उल्लंघन पाया गया। जांच के दौरान दुकान से एक संदिग्ध सफेद पाउडर जब्त किया गया, जिसे दुकानदार ‘डी’ नाम से पुकारते थे। पूछताछ में दुकानदार ने स्वीकार किया कि इस पाउडर का इस्तेमाल जूस और शेक को गाढ़ा, चमकीला और ग्राहकों के लिए आकर्षक बनाने के लिए किया जाता है। हैरानी की बात यह रही कि दुकानदार इस पाउडर का असली नाम, रासायनिक संरचना या प्रमाणित स्रोत तक नहीं बता सका।

जब फूड इंस्पेक्टर ने कैमरे के सामने इस पाउडर की जांच की, तो यह मुंह में चिपक गया, जिससे इसकी संदिग्ध और खतरनाक प्रकृति स्पष्ट हो गई। दुकानदार ने बताया कि यह पाउडर दिल्ली से मंगवाया जाता है। फूड डिपार्टमेंट ने केमिकल के सैंपल जब्त कर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। साथ ही दुकान संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि बाजारों में बेचे जाने वाले जूस और शेक की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।