Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

जातिगत जनगणना इंदिरा-राजीव की विरासत का अपमान

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जातिगत जनगणना के मुद्दे पर पत्र लिखा है और इस पर सवाल उठाया है. आनंद शर्मा ने अपने पत्र में लिखा है जातिगत जनगणना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की विरासत का अपमान है. आनंद शर्मा ने यह भी लिखा है कि जातिगत जनगणना कोई रामबाण नहीं, इसकी मांग करने से पार्टी को कोई फायदा नहीं हो सकता बल्कि यह कांग्रेस की विचारधारा के उलट है.