Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

कनाडा लगातार भारत के आंतरिक मामलों में दखल दे रहा है: विदेश मंत्रालय

भारत पर बिना सुबूत निराधार और निरर्थक आरोप लगाने वाले कनाडा ने एक और आक्षेप लगाया है, जिसे भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार रात खारिज कर दिया है। भारत ने कनाडा के आयोग की उस रिपोर्ट को मिथ्या बताया है, जिसमें उसके खिलाफ कनाडा के चुनावों में हस्तक्षेप के आरोप लगाए गए हैं। विदेश मंत्रालय ने कनाडा के इन ‘‘आक्षेपों’’ को दृढ़ता से खारिज कर दिया।

कनाडाई आयोग का कहना था कि उसने उन आरोपों की जांच की थी कि कुछ विदेशी सरकारें कनाडा के चुनावों में हस्तक्षेप कर रही हैं। विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह भारत पर रिपोर्ट के ‘आक्षेपों’ को खारिज करता है। भारत ने कहा कि बल्कि कनाडा भारत के आंतरिक मामलों में ‘लगातार हस्तक्षेप’ कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमने कथित हस्तक्षेप संबंधी गतिविधियों के बारे में एक रिपोर्ट देखी है। बल्कि कनाडा लगातार भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है।’’ कनाडा की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आयोग ने चीन, रूस और अन्य के खिलाफ चुनावों में हस्तक्षेप के आरोपों की जांच की। 

इससे पहले भी कनाडा लगा चुका है कई आरोप

इससे पहले भी कनाडा भारत पर पूर्व े में मिथ्या आरोप लगा चुका है, जिसमें उसने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों का हाथ होने का दावा किया था। मगर इस बाबत कनाडा अब तक कोई सुबूत नहीं दे सका। भारत ने कनाडा के उस आरोप को भी नकार दिया था। इससे कनाडा और भारत के रिश्तों में तनाव बना है।