Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

CNG की कीमत में फिर बढ़ोतरी, आज से प्रति किलो एक रुपये महंगा

दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है. दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है. सीएनजी एक रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है. इससे पहले गैस कंपनियों ने दो रुपए की बढ़ोतरी की थी. यानी कुल मिलाकर तीन दिनों के भीतर सीएनजी 3 रुपए महंगी हो गई है.

दिल्ली में एक किलो सीएनजी की कीमत 80.09 रुपए हो गई है. वहीं, गाजियाबाद में एक किलो सीएनजी की कीमत अब 88.70 रुपए है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सीएनजी 84 रुपए प्रति किलोग्राम है. हालांकि, आम जनता की रसोई तक पाइप से मुहैया कराई जाने वाली प्राकृतिक गैस यानी पीएनजी और घरेलू खाना पकाने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर, दोनों की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है. 

दरअसल देश अपनी जरूरत के हिसाब से  प्राकृतिक गैस का आयात 50 फीसदी से ज्यादा करता है. होर्मुज संकट के बाद आपूर्ति में कमी और मांग बढने से गैस कंपनियों के लिए गैस खरीदना महंगा हो गया. कंपनियों का कहना है कि अगर अब कीमतें नहीं बढ़ाई तो कंपनियों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा, इसलिए लागत का बोझ अब ग्राहकों पर डालना ही एक मात्र विकल्प है. दिल्ली-एनसीआर में आईजीएल और महाराष्ट्र में एमजीएल सीएनजी-पीएनजी गैस की सप्लाई करती है.