Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

PM मोदी के नामांकन में 12 राज्यों के CM होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मंगलवार को वाराणसी में नामांकन दाखिल करेंगे। उनके नामांकन दाखिल करने के दौरान 12 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. प्रधानमंत्री मोदी गंगा सप्तमी के पुण्य मुहूर्त में अपना पर्चा दाखिल करेंगे।

बीजेपी इसके जरिए एकजुटता दिखाने की कोशिश करेगी. यही नहीं NDA में शामिल सभी पार्टियों के नेता भी मौजूद रहेंगे। इसमें 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत 20 केंद्रीय मंत्री, यूपी सरकार के मंत्री और कई सांसद-विधायक शामिल होंगे।