Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

दो दिवसीय दौरे पर काशी आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार यानी आज शाम छह बजे दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। वह 19 घंटे तक वाराणसी में रहेंगे। पहले दिन विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर जाकर दर्शन पूजन भी करेंगे। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 

काशी विश्वनाथ मंदिर में केकनुमा 74 किलोग्राम के लड्डू को काटेंगे और लोगों में वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा में भाजयुमो के रक्तदान शिविर में भी हिस्सा लेंगे। मंगलवार को दोपहर एक बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।