Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

विवादों में घिरे सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, डिलीट किया ‘ब्राह्मण-शूद्र’ वाला पोस्ट

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स (ट्विटर) पर किए गए अपने पोस्ट को डिलीट कर दिया है. विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने ऐसा कदम उठाया है. साथ ही साथ लोगों से माफी भी मांगी है. दरअसल, उन्होंने लिखा था कि ब्राह्मणों, क्षत्रियों और वैश्यों की सेवा करना शूद्रों का स्वाभाविक कर्तव्य है. इस पोस्ट पर विवाद खड़ा हो गया. विपक्षी नेताओं ने इसे बीजेपी की मनुवादी विचारधारा करार दिया और निंदा की

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हिंदुत्व स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के विपरीत है. यह उस दुर्भाग्यपूर्ण क्रूरता में परिलक्षित होता है जिसका असम के मुसलमानों ने पिछले कुछ सालों में सामना किया है. विवाद के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को माफी मांगते हुए कहा कि यह भगवद गीता के एक श्लोक का गलत अनुवाद हुआ है. जैसे ही मैंने गलती देखी मैंने तुरंत पोस्ट हटा दिया है. असम एक जातिविहीन समाज की एक आदर्श तस्वीर को दर्शाता है.