Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

CM चंद्रबाबू नायडू ने गोवा नाइट क्लब में आग लगने से हुई मौतों पर जताया शोक

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और राज्यपाल एस. अब्दुल नज़ीर ने रविवार को गोवा के एक नाइट क्लब में लगी आग में हुई मौतों पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री नायडू ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा, "उत्तरी गोवा के अरपोरा में हुई दुखद आग की घटना से बहुत दुखी हूँ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।"

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएँ "बेहद दुखद" हैं। उत्तरी गोवा के अरपोरा गांव स्थित एक लोकप्रिय नाइट क्लब, बिर्च बाय रोमियो लेन में रविवार तड़के आग लग गई, जिसमें चार पर्यटकों और 14 कर्मचारियों सहित कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाइट क्लब ने अग्नि सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं किया था। राज्य की राजधानी पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूरी पर ये नाइट क्लब पिछले साल खुला था।