Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

CM योगी आज अयोध्या दौरे पर, राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर है। इस दौरान वे आगामी राष्ट्रपति कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लेंगे। दरअसल, 19 मार्च को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या दौरा प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के आगमन से पहले प्रशासन और शासन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री दौरे के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि अपने अयोध्या दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राम मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले श्रमिकों को सम्मानित भी करेंगी। इसके चलते कार्यक्रम को लेकर प्रशासन विशेष तैयारियों में जुटा हुआ है।