Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

सीएम योगी ने शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलि, 30 अक्टूबर को हुआ था निधन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत मां काशी बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की। काशी बाई का 30 अक्टूबर को निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भोपाल में आयोजित काशी बाई के त्रयोदशी संस्कार एवं शांति भोज में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत काशी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

सीएम योगी ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।  इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी दिवंगत काशी बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की।