Breaking News

UP में बारिश-आंधी का कहर, 48 घंटे में 15 मौतें     |   भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे आज, तिरुवनंतपुरम में होगा मुकाबला     |   आज प्रसारित होगा PM मोदी के 'मन की बात' का 138वां एपिसोड     |   जोधपुर के आसमान में गरजे अमेरिकी फाइटर जेट, F-35 ने भी दिखाया दम     |   अमेरिका के न्यू जर्सी में बाढ़ का पानी, नॉरईस्टर से बिगड़े हालात     |  

जनता दर्शन में CM योगी का निर्देश- हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बने, इलाज में सरकार करेगी मदद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद भी जरूरत पड़ने पर विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

vfgfgrfgr

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी एक-एक कर लोगों के पास पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों के प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिप्रद तरीके से किया जाए।

gwrfwrfwr

जनता दर्शन में देवरिया से आए एक दिव्यांग व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। सीएम योगी ने अधिकारियों को उसके इलाज की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री को पता चला कि दिव्यांग व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। इस पर उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द आयुष्मान कार्ड बनवाने को कहा। साथ ही, दिव्यांग पेंशन के बारे में जानकारी ली। व्यक्ति ने बताया कि उसे पहले पेंशन मिलती थी, लेकिन किसी कारण से यह बंद हो गई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पेंशन बहाल कराने के निर्देश दिए।

bsGrgr

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी परंपरागत दिनचर्या का पालन किया। सुबह गुरु गोरखनाथ और अपने ब्रह्मलीन गुरु महंत अवेद्यनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने मंदिर की गोशाला में गोसेवा की। सीएम योगी ने गोवंश को अपने हाथों से गुड़ खिलाया और स्नेह जताया। उन्होंने गोशाला के कार्यकर्ताओं से गोवंश के स्वास्थ्य और टीकाकरण की जानकारी ली। साथ ही, उनकी देखभाल को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

vdsffefe