Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

19 जून को अयोध्या दौरे पर रहेंगे CM योगी आदित्यनाथ, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जून को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन भी करेंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री वीरांगना झलकारी बाई कोरी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके अलावा नव स्थापित आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण भी उनके कार्यक्रम में शामिल है। मुख्यमंत्री बाबा बाजार के नवीन थाना भवन का उद्घाटन करेंगे और फेलसंडा-रुदौली मंडलीय प्रयोगशाला भवन का भी लोकार्पण करेंगे।

धार्मिक कार्यक्रमों के तहत मुख्यमंत्री रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे। वहीं, वह महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके अलावा एक जैन मंदिर के कार्यक्रम में भी उनकी सहभागिता प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जा रही हैं।