Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

CM विजय ने ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रिवेल को बनाया अपना निजी सचिव

तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रवक्ता और प्रसिद्ध ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रिवेल को मंगलवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का निजी सचिव नियुक्त किया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है, “थिरु रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से मुख्यमंत्री (राजनीतिक) के विशेष कार्याधिकारी (OSD) के रूप में नियुक्त किया जाता है। इस संबंध में अन्य शर्तें अलग से जारी की जाएंगी।”

राधन पंडित वेट्रिवेल TVK के प्रवक्ता होने के साथ-साथ एक प्रसिद्ध ज्योतिषी भी हैं। हालिया विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान वह पार्टी नेतृत्व के करीबी सहयोगी रहे। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK ने 234 में से 108 सीटों पर जीत हासिल की। पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला, लेकिन कांग्रेस, वीसीके और अन्य दलों के समर्थन से विजय ने रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

इस बीच मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने जनहित में बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में पूजा स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टैंड से 500 मीटर के दायरे में स्थित 717 सरकारी TASMAC शराब दुकानों को दो सप्ताह के भीतर बंद करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने पद संभालते ही TASMAC दुकानों का सर्वे कराने के निर्देश दिए थे, ताकि धार्मिक स्थलों, स्कूल-कॉलेजों और बस अड्डों के पास संचालित दुकानों की पहचान की जा सके।