Breaking News

PM आवास मार्च की नहीं मिली अनुमति, दिल्ली पुलिस ने किया साफ     |   थोड़ी देर में E20 पेट्रोल को लेकर अरविंद केजरीवाल करेंगे पीएम आवास तक मार्च     |   टेलीग्राम की ऐप स्टोर पर वापसी, जल्द सभी यूजर्स को मिलेगा एक्सेस     |   केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट नहीं, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी     |   उत्तर प्रदेश: योगी सरकार आज पेश करेगी 25 हजार करोड़ रुपये के करीब का अनुपूरक बजट     |  

आज हरिद्वार पहुंचेंगे CM पुष्कर सिंह धामी, कांवड़ व्यवस्थाओं का लेंगे जमीनी जायजा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचेंगे और कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जमीनी स्तर पर जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इस दौरान सीएम धामी शिवभक्त कांवड़ियों के बीच पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे और उनके स्वागत कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला दोपहर करीब 12:40 बजे गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड पहुंचेगा। यहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री अलकनंदा होटल जाएंगे, जहां वह कांवड़ स्वास्थ्य सेवा शिविर का उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस दौरान वह कांवड़ यात्रा मार्ग पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही श्रद्धालुओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री अधिकारियों से कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों और श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ले सकते हैं।

कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। ऐसे में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था समेत सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरी तरह मुस्तैद हैं और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।