Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, 87.98 फीसदी छात्र पास हुए

सीबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने फिर से लड़कों को पछाड़ दिया है। घोषित किए गए परिणाम में 87.98 प्रतिशत छात्र पास हुए। बोर्ड ने जानकारी दी है कि इस साल लड़कियों के पास होने प्रतिशत 6.40 प्रतिशत बेहतर रहा है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 91.52 फीसदी लड़कियां पास हुई है, वहीं लड़कों के पास होने का प्रतिशत 85.12 फीसदी है। 

इसके अलावा 50 फीसदी ट्रांसजेंडर परीक्षार्थी भी पास हो गए हैं। कुल 24,068 छात्रों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं, जबकि 1,16,145 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं।"

1.22 लाख से ज्यादा छात्रों को 'कम्पार्टमेंट' में रखा गया है। अधिकारियों ने कहा कि इस साल ये संख्या पिछले साल की तुलना में थोड़ी कम है। इस बार 7,126 केंद्रों पर आयोजित की गई परीक्षा में 16.21 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए।