Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Tamil Nadu: मदुरै में जल्लीकट्टू की तैयारियां जोरों पर, बैलों को दी जा रही है ट्रेनिंग

तमिलनाडु के मदुरै में जल्लीकट्टू की तैयारियां जोरों पर हैं। जल्लीकट्टू में बैलों को काबू में करने की कोशिश की जाती है। लोग अपने अपने बैलों को प्रतियोगिता के लिए तैयार कर रहे हैं। जल्लीकट्टू के लिए बैलों को कई तरह की ट्रेनिंग दी जाती है। उन्हें तैरने और चलने का अभ्यास कराया जाता है। बैलों को कई दिन पहले से पौष्टिक भोजन दिया जाता है, ताकि वो प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

जल्लीकट्टू में भाग लेने वाले युवा भी तैयारियों में जुटे हैं। वे कठोर व्यायाम कर रहे हैं और संतुलित आहार ले रहे हैं, ताकि जल्लीकट्टू में बैलों पर काबू पा सकें। 

तमिलनाडु में पोंगल के मौके पर जल्लीकट्टू खेला जाता है। इसमें बैलों पर काबू पाने की कोशिश की जाती है। जल्लीकट्टू का आयोजन तमिलनाडु में सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है। इसे बहादुरी और ताकत का प्रतीक माना जाता है।