Breaking News

लखनऊ: मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, पुलिस ने दर्ज किया मामला     |   SIR पर ममता बनर्जी की याचिका पर कल सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के गठन की अधिसूचना जारी की     |   UP पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 8-9 और 10 जून को दो पालियों में होगी परीक्षा     |   मणिपुर के नए मुख्यमंत्री होंगे युमनाम खेमचंद सिंह     |  

Budget 2026: 3 आयुर्वेदिक AIIMS, मेडिकल टूरिज्म सेक्टर को भी बूस्ट... बजट में वित्त मंत्री के ऐलान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपना लगातार नौवां बजट पेश करते हुए देश की विकास यात्रा, आत्मनिर्भर भारत और रोजगार सृजन पर जोर दिया। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा, इंडस्ट्री और तकनीक जैसे कई क्षेत्रों में बड़े ऐलान किए गए हैं।

1. 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर

देश में परिवहन के आधुनिकीकरण के लिए 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। इन कॉरिडोर से शहरों और उद्योग क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

2. 3 नए आयुर्वेदिक AIIMS

स्वास्थ्य और आयुर्वेदिक चिकित्सा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए तीन नए आयुर्वेदिक AIIMS (All India Institute of Medical Sciences) स्थापित किए जाएंगे। इससे शोध, शिक्षा और गुणवत्ता चिकित्सा सेवाओं में सुधार होगा।

3. मेडिकल टूरिज्म सेक्टर को बूस्ट

भारत के मेडिकल टूरिज्म सेक्टर को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए विशेष पहल की जाएगी। इससे विदेशी मरीजों के लिए सुविधाएं बेहतर होंगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

4. टेक्सटाइल और इंडस्ट्री सेक्टर

टेक्सटाइल पार्कों और इंडस्ट्री-लैड रिसर्च पर फोकस किया जाएगा। इससे रोजगार सृजन और निर्यात में वृद्धि होगी।

5. Bio-Pharma और टेक्नोलॉजी

Bio-Pharma Shakti योजना के तहत अगले पांच वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। वहीं, टेक्नोलॉजी सेक्टर में Semiconductor Mission 2.0 शुरू किया जाएगा और इंडस्ट्री-लीड रिसर्च पर जोर दिया जाएगा।

6. टैक्स सुधार और आसान प्रावधान

वित्त मंत्री ने छोटे करदाताओं के लिए TDS डिडक्शन को आसान बनाने की नई योजना की घोषणा की। इसके तहत नियम-आधारित स्वचालित सिस्टम से कम या शून्य TDS सर्टिफिकेट मिलेगा। इसके अलावा, Income Tax Act 2025 अप्रैल 2026 से लागू होगा और सरल इनकम टैक्स फॉर्म्स जल्द अधिसूचित किए जाएंगे।

7. कैपिटल एक्सपेंडिचर में 9% वृद्धि

केंद्रीय सरकार ने कैपिटल एक्सपेंडिचर में करीब 9% वृद्धि करते हुए वित्त वर्ष 2026‑27 के लिए इसे 12.2 लाख करोड़ रुपये कर दिया है। इसका उद्देश्य इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास परियोजनाओं को गति देना है।

इस बजट से देश के विभिन्न सेक्टरों को मजबूती मिलेगी और रोजगार, स्वास्थ्य और तकनीक के क्षेत्र में नए अवसर सृजित होंगे।