Breaking News

विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्णन के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख     |   कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 जख्मी, गंगा बैराज के पास हुआ हादसा     |   चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |  

मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया

मुंबई के प्रतिष्ठित ताजमहल पैलेस होटल को रविवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। सूचना मिलते ही होटल परिसर की गहन तलाशी ली गई। पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे नवी मुंबई पुलिस को एक फोन कॉल आया, जिसमें दावा किया गया कि ताजमहल पैलेस होटल को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद यह सूचना तुरंत मुंबई पुलिस को दी गई।

अलर्ट मिलते ही मुंबई पुलिस ने होटल परिसर की सघन तलाशी और सुरक्षा जांच की। हालांकि, अब तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस धमकी भरे फोन की जांच कर रही है और कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

इससे एक दिन पहले भी दिल्ली के लाल किले को बम से उड़ाने की झूठी धमकी मिली थी। वह कॉल मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में आया था, जिसे तुरंत दिल्ली पुलिस को भेजा गया। इसके बाद लाल किले की भी व्यापक तलाशी ली गई, लेकिन जांच में धमकी फर्जी निकली। पुलिस दोनों मामलों में कॉल करने वाले की तलाश कर रही है और जांच जारी है।