Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

बांग्लादेश के गायब सांसद का शव कोलकाता में मिला

बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम इलाज के लिए भारत आने के बाद लापता हो गए. पिछले पांच दिनों से उनका कोई पता नहीं चल रहा था. इसके बाद बांग्लादेश खुफिया विभाग ने जांच शुरू की. मामले को लेकर भारत से भी संपर्क किया गया. बुधवार सुबह उनका शव कोलकाता के न्यू टाउन फ्लैट में मिला है, जिसके हड़कंप मच गया. अजीम बांग्लादेश अवामी लीग से तीन बार के सांसद रहे हैं. उनकी मौत कैसे हुई है और इसके पीछे कौन गिरोह जुड़ा हुआ है इसको लेकर जांच शुरू कर दी गई है.